फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परीक्षा फॉर्मों में मिलीं खामियां, दिए निर्देश

Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमाें की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। जांच में विश्वविद्यालय को परीक्षा फॉर्मों में खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कुछ महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल पर बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म अग्रसारित किए गए हैं। इसकी वजह से परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या आ रही है। साथ ही यह भी देखा गया है कि परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भरते समय अपने समस्त आवंटित विषय चयनित किए बिना परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं। परीक्षार्थी जो विषय चयनित नहीं कर रहे हैं वह उन विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
ऐसे में सभी महाविद्यालयों और संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समर्थ पोर्टल पर बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित न करें। अन्यथा परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म समय से भरे नहीं जा सकेंगे। यदि कोई महाविद्यालय समर्थ पोर्टल पर एडमिन से बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करता है तो उसके लिए संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। चूंकि परीक्षाएं दिसंबर में ही होनी हैं। ऐसे में समय भी कम है। महाविद्यालय और संस्थान गंभीरता के साथ परीक्षा फॉर्म भरवाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें