फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाला निर्माण में मिली खामी, ठेकेदार को दिए सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। नगर में गंदे पानी की निकासी को पुनर्निमित हो रहे नाले के निर्माण में सभासदों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमियां मिलने पर ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरसावा में अंबाला रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका प्रशासन करोड़ों रुपये की लागत से वर्षों पुराना नाला पुनर्निमित करा रहा है। पहला नाला ईंटों का था, लेकिन अब सीसी का नाला बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए पालिका सभासद अनुज कांबोज तथा सचिन चौधरी ने फोटो वीडियो सहित ईओ एवं जेई को शिकायत की।
शनिवार को ईओ राजीव कुमार तथा जेई ऋतुराज सिंह ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को परखा। मौके पर सरिया कम मिला, जबकि एक स्थान पर सीसी की दीवार में ईंटें फंसी हुई मिलीं। नाले की नवनिर्मित सीसी की दीवार भी बेतरतीब ढंग से अनेक स्थानों पर आगे पीछे मिली। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सभासदों ने दीवार की मोटाई की शिकायत की थी इसके अलावा कुछ स्थानों पर सरिया भी कम था। ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें