घंटाघर स्थित कार्यालय पर विद्युत अधिकक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपते सहारनपुर उद्योग व्यापार प्र?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम संबोधित ज्ञापन विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें व्यापारियों से लॉकडाउन की अवधि का फिक्स और न्यूनतम चार्ज न लेने की मांगी।
सोमवार को घंटाघर पर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि करोना महामारी के कारण सरकार ने 21 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन लगाया । इस दौरान सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान और व्यवसाय, मार्केट बंद रहे। उस समय विद्युत निगम की ओर से कहा गया था कि केवल मीटर रीडिंग के आधार पर विद्युत बिल लिया जाएगा, लेकिन लॉकलाउन खुलने के बाद सरकार की ओर से न्यूनतम एवं फिक्स चार्जेज लेने का आदेश आ गया है। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण व्यापार नहीं हुआ है और व्यापारी आर्थिक मंदी की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर तो केंद्रीय वित्तमंत्री ने व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को राहत पैकेज देने की घोषणा की है, दूसरी तरफ इस प्रकार के चार्ज लगाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है।
इस पर अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि ज्ञापन को ऊर्जा मंत्री को भेज दिया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण भी कराया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, कोषाध्यक्ष एसके दुआ, राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, राज कुमार विज, राजीव मदान, सूरज प्रकाश ठक्कर, अशोक छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, गुलशन अनेजा, बिट्टू ठकराल, गौतम शंकर सिंघल आदि रहे।