फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांगों को भाकियू ने दिया कोतवाली में धरना

विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बृजपाल सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू ने कोतवाली परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय में आयोजित बैठक में बृजपाल सैनी ने प्रदेश सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन पराली जलाने के नाम पर के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का सही कारण जाने बिना कार्रवाई की जा रही है। 11 दिसंबर को गन्ना मूल्य को लेकर अंबाला हाईवे पर आयोजित आंदोलन व 21 दिसंबर को सहारनपुर में आयोजित हल क्रांति आंदोलन में किसानों से भाग लेने की अपील की। इसके बाद किसान ब्लाक कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दे दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक के साथ हुई वार्ता में चार मांगों पर समझौता हो गया। इसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त कर दिया।
भाकियू के ज्ञापन में स्कूली छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व पटाखे मारने वाली बाइकों पर अंकुश लगाने, दूधला क्षेत्र में कई माह पूर्व हुई दर्जनों चोरियों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने, शिव चौक से मेटाडोर स्टैंड-सहारनपुर बस स्टैंड तक अवैध तरीके से चलने वाले मैजिक वाहनों पर तुरंत अंकुश लगाने, किसी भी मामले की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने, नशे के धंधे पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। इसमें मेहरबान कुरैशी, जितेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, कौसर अली, ओमपाल, मीर हसन, अनवर, रकम सिंह, नौशाद, इनाम, कर्म सिंह, भवर सिंह, सतीश, राशिद, पहल सिंह, इनाम, रमेश, अनवर, तहसीन, शौकत, आरीफ, नौशाद, नाजीम, शिव चरण, इस्लाम, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें