सहारनपुर। जनपद में कोरोना से पांच और मरीजों की जान चली गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 286 नए संक्रमित भी सामने आए हैं, जिनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल का एक-एक चिकित्सक भी शामिल हैं। जिले में एक साल के दौरान कोरोना से 151 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 14431 पर पहुंच गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 91 मरीज ठीक हुए हैं। अब जनपद में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2373 है।
जीशान पुत्र फुरकान को कोरोना के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। नरेश कुमार पुत्र भरत सिंह कोरोना के चलते हालत गंभीर थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। संदीप पुत्र जयप्रकाश दो दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। कोरोना के चलते हालत में सुधार नहीं था, जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। सोनिया नाम की कोरोना मरीज ने बृहस्पतिवार की दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। इनके अलावा एक अन्य मरीज की भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर रात मौत हो गई।
उधर, बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में सबसे अधिक 30 मरीज सरसावा क्षेत्र के हैं। खेड़ामेवात के दस, आमकी के सात, ऑफिसर कॉलोनी, आवास विकास, नवीन नगर और नागल के छह-छह मरीज शामिल हैं। शारदानगर और पीटीएस के पांच-पांच, मिलन विहार, बृजविहार, शिव विहार, हिम्मतनगर, माधोनगर, हकीकतनगर, शास्त्रीनगर, लक्ष्मणनगर, पटेलनगर, गिल कॉलोनी, किशोरबाग, जेजेपुरम, चंद्रनगर, देवला, नागल, हरोड़ा, जिला महिला अस्पताल आदि जगहों के तीन-तीन मरीज शामिल हैं। इनके अलावा ब्लॉक कॉलोनी, जिला अस्पताल, राघवपुरम, अंबेहटा चांद, ज्ञानपीठ, चिलकाना, जेजेपुरम, चंद्रनगर, मिशन कंपाउंड, फतेहपुर भादो, वैशाली विहार, शारदानगर, बेरीबाग, पंत विहार, मल्हीपुर रोड, कोर्ट रोड, संत नगर, रेलवे यार्ड आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं। जबकि छुटमलपुर, फयर सर्विस स्टेशन, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, प्रेमवाटिका, मोहल्ला कायस्थान, पहांसु, पीकी, नरोत्तमपुर, रंजीत नगर, आमकी, सम्राट विक्रम कॉलोनी, तल्हेड़ी, कुकावी, नगली, दंगहेड़ा, बढेड़ी कोली, बहादराबाद, नुमाइश कैंप, रामखेड़ी, अहमदपुर, मोहल्ला इकराम, मोहन नगर, बंजारान, राधाकृष्ण, नल्हेड़ा गुर्जर, लिंक रोड, मानगीपुर, जैनबाग, बहलोलपुर आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।