फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 189

Fri, 29 Sep 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 189 तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू मरीज शहर में खलासी लाइन, चिलकाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज की लैब से आई है। डेंगू पीड़ितों के यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। रोजाना नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि लोगों को वायरल बुखार में घबराना नहीं चाहिए। हर बुखार डेंगू नहीं होता है। इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें