सहारनपुर। जनपद में कोरोना के 351 नए मरीज मिले हैं। उधर कोरोना से पांच और मरीजों की मौत हुई है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 351 हो गई है। जिनके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27833 पर पहुंच गई है। उधर, बुधवार को 535 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनके बाद अब जिले में 6731 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक चार मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुईं, जबकि एक मौत दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई। उधर, बुधवार को मिले संक्रमितों में सबसे अधिक 19 संक्रमित एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा में मिले। नवीन नगर में 13, राजकीय मेडिकल कॉलेज, लेबर कॉलोनी, दिल्ली रोड और नुमाइश कैंप में छह-छह, तिवाया में पांच, हकीकत नगर, मिर्जापुर, एआरसी, आवास विकास, उमरी कलां, शारदानगर, खलासी लाइन, जसमौर, जीवाला में चार-चार, शिवाजी नगर, महावीर कॉलोनी, सर्वोदय विहार, हसनपुर, पंजाबी बाग, वर्धमान कॉलोनी, मीरकोट, रेलवे में तीन-तीन तथा ऑफिसर कॉलोनी, थरौली, गुडंब, एनएनटी, खुडाना, अंबेहटा, पवन विहार, सरसावा, गीता कॉलोनी,कपूरी, घ्याना, सुभाष नगर, माधव नगर, किशनपुरा, बसंत विहार का एक-एक व्यक्ति शामिल है। सीएमओ कार्यालय और जिला कोर्ट में भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।