फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन धमकी देकर पांच लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। साइबर ठग अब लोगों को झांसे में लेकर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन धमकी और भय का माहौल बनाकर भी उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
देहरादून रोड निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन धमकी देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। ठग ने पीड़ित को डराकर रकम ट्रांसफर कराई है।
देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले मनदीप सिंह ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से उन्हें धमकाया। चोट पहुंचाने या नुकसान होने का भय दिखाया। आरोप है कि धमकी और डर के कारण पीड़ित मानसिक तनाव में आ गए।
विज्ञापन

ठग ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें पांच लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया। वहीं, साइबर क्राइम पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि पीड़ित के मोबाइल फोन में कई फाइल इंस्टॉल है। इसकी वजह से उनका मोबाइल फोन हैक हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पता लगाया जा रहा है कि किस खाते में रकम ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें