फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की साजिश रचने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सहारनपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में कुतुबशेर पुलिस द्वारा साजिश रचने वाले आरोपी में पकड़े ग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की साजिश रचने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की साजिश रच रहे पांच युवकों को स्वॉट टीम और थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवाओं को उकसाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित पांच आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने अग्निपथ योजना के विरोध में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करने की योजना बना रहे मन्नू उर्फ मेनपाल, अर्जुन और दीपक निवासी ग्राम उनाली, शुभम कुमार व दीपक निवासी ग्राम नंगला खारी थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बरामद हुए मोबाइल फोन की भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बताया कि अग्निपथ के विरोध में हंगामे और तोड़फोड़ की योजना बनाने वाले 10 आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि विरोध को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रेलवे स्टेशन के आसपास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने शनिवार की देर शाम रामपुर मनिहारान पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनमें सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे संदीप चौधरी निवासी फंदपुरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पराग कुमार निवासी सांचलू, मोहित चौधरी निवासी सहजवा, सौरभ कुमार निवासी मल्हीपुर, उदय निवासी पहंसु शामिल हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि यह सेना भर्ती के फर्जी उम्मीदवार बन कर युवाओं को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे थे।
सेना से बर्खास्त हुआ था शुभम
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार आरोपी शुभम सेना में धोखाधड़ी से भर्ती हो गया था। उसे मिग्री के दौरे पड़ते थे, उसने अपना मेडिकल सांठगांठ कर सही तरीके से बनवाया था। जांच के बाद सेना के अधिकारियों ने शुभम को बर्खास्त कर दिया था और मामले की जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन तीतरों में दबोचा
तीतरों। थाना तीतरों पुलिस ने गांव महंगी में दबिश देकर एक युवक लविश को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलन सहारनपुर के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, जिसके करीब 10 एडमिन हैं। इनमें से एक लविश भी है। ये ग्रुप के माध्यम से युवाओं को अग्निपथ के विरोध के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम और साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। इसके चलते यह ग्रुप भी पुलिस की नजर में आया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद

सहारनपुर में युवाओ को उकसाने के आरोप में रामपुर पुलिस ने पकड़े आरोपी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें