फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले दुष्कर्म, फिर सामाजिक दबाव में शादी, अब जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ लाइब्रेरी संचालक पर नशीला पेय पिला कर दुष्कर्म किया। बाद में दबाव पड़ने पर शादी कर ली लेकिन ससुरालियों ने कभी भी उसे अपनाया नहीं। अब आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिल कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़िता सहारनपुर पहुंची। वहां उसने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अगस्त 2024 में लाइब्रेरी संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया। सामाजिक दबाव में दो अक्तूबर 2025 को शादी हुई, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने उसे अपनाया नहीं। आरोप है कि 26 दिसंबर 2025 को ससुराल बुलाकर पति एवं अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि 26 दिसंबर को थाना चिलकाना में शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने एसएसपी सहारनपुर से कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है। उधर पुलिस ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें