फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो दरोगा समेत छह घायल

Sun, 22 Sep 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी के कैलाशपुर में फायरिंग में घायल सिपाही
विज्ञापन
सहारनपुर/गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान दो दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात कैलाशपुर में पूर्व जुएब ने अपने तीन अन्य साथियों के दो स्कूटी पर सवार होकर फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में गांव के रहमान पुत्र यूनुस, कादिर पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र छोटन घायल हो गए। पता लगते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, कृष्णवीर और सिपाही टुकेश यादव चाकू लगने से घायल हो गए। दरोगा प्रवेश के हाथ और सिपाही के सिर पर चाकू लगने के कई निशान थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सिपाही टुकेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का पता लगते ही सीओ समेत तमाम फोर्स अस्पताल पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी है। बसाया गया कि जुएब पहले एक घटना में जेल भी जा चुका है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस झगड़े की सूचना पर गांव में पहुंची थी। पुलिस आरोपियों की पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें