फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में पांच स्थानों पर बिकेंगी आतिशबाजी

Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में पांच स्थानों पर आतिशबाजी बिकेंगी। यहां पर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। रेत और पानी की व्यवस्था के साथ एक दमकल वाहन और दस्ता भी तैनात रहेगा। विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


दीपावली पर लोग जमकर आतिशबाजी से धूमधड़ाका करते हैं। आतिशबाजी से आग की दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। विशेषकर आतिशबाजी बिक्री वाले स्थानों पर सतर्कता बरती जाती है। महानगर में पांच स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री होगी।
इनमें सर्किट हाउस के सामने, जेवी जैन डिग्री कॉलेज मैदान, महाराज सिंह कॉलेज मैदान, आईटीआई मैदान और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैदान शामिल हैं। इन स्थानों पर आग से बचाव के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र के आसपास रेत, पानी की उपलब्धता के अलावा दमकल वाहन एवं अग्निशमन कर्मी तैनात होंगे, ताकि आसपास आग की कोई दुर्घटना होने पर तुरंत काबू पाया जा सके। बृहस्पतिवार रात मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार ने टीम के साथ नेहरू मार्केट, शहीद गंज आदि बाजारों में जागरुकता अभियान चलाया।


जिले को सात जोन, 21 सेक्टर में बांटा
त्योहारों के चलते पुलिस ने जिले को सात जोन और 21 सेक्टरों में बांट दिया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए 102 उप निरीक्षक तैनात कर दिए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी होगी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
इन नियमों का करना होगा पालन
- ज्वलनशील पदार्थ न रहे और धुम्रपान न करें।
- पटाखे बेचने में नाबालिग बच्चों को दुकान पर न रखें।
- दुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ न होने दी जाए।
- दुकान पर प्रकाश के लिए लगाई लाइटों की तारों पर टेप लगाएं।
- बालू से भरी बाल्टियां रखें। बचाव के सभी नियमों का पालन करें।
- दुकानों पर आपातकालीन सेवा के नंबर जरूर लिखें जाएं।

विभाग की लोगों से अपील
- घरों के आसपास खुले स्थान पार्क या मैदानों पर पटाखे जलाएं
- आतिशबाजी चलाते समय पानी की व्यवस्था रखें।
- सूती कपड़े पहनें, बच्चों की निगरानी करें।
- एक समय में एक ही आतिशबाजी जलाएं
- हवा की दिशा जांचें, आतिशबाजी में आग लगाने पर सुरक्षित दूरी बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें