फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में मौजूद मृत और लापता मजदूरों के परिजन व अन्य मजदूर स्रोत नागरिक
विज्ञापन
गांव नया कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मामला
विज्ञापन

- दूधला मार्ग से हुई थी गिरफ्तारी, गाजियाबाद का रहने वाला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। गांव नया कुंडाबसी स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में जान गंवाने और लापता मजदूरों के परिजन मध्य प्रदेश से सहारनपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका हकीकत नगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, लापता दो मजदूरों की तलाश और पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।
बता दें कि 24 जुलाई को फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य मजदूर लापता हैं। इस मामले में फैक्टरी संचालक हसन निवासी असालतपुर फर्रुखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस पर आरोप है कि फैक्टरी में लाइसेंस से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने रविवार को दूधला मार्ग स्थित सत्संग भवन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उधर, मध्य प्रदेश से आए मृतक एवं लापता मजदूरों के परिजन देवेंद्र सिंह रावत, जिनेंद्र सिंह, पवन सोलंकी, दुर्गेश रावत, प्रकाश सोलंकी, देवेंद्र (सरपंच), सूरज, अंकित, आकाश और लोकेंद्र सहित अन्य मजदूर गंगोह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार से मुलाकात कर मृतक, लापता और घायल मजदूरों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

-
शवों का अंतिम संस्कार, अस्पताल में लिए गए डीएनए सैंपल
पोस्टमार्टम के बाद दोनों मजदूरों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। नया कुंडाबसी गांव में रह रहे अन्य मजदूर भी सहारनपुर पहुंचे और शाम को हकीकत नगर श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। वहीं, पुलिस लापता दो मजदूरों की तलाश के साथ घटनास्थल से मिले मानव अवशेषों की डीएनए जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है। रविवार को राहुल व आकाश के बारे में जानकारी करने के लिए जिला अस्पताल में उनके भाइयों का डीएनए सैंपल लिया गया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन


मजदूरों के घर लौटने की कराई जा रही व्यवस्था
सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर आर्थिक तंगी में हैं। उनके पास अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश वापस जाने तक के लिए टिकट के पैसे नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन उनकी घर वापसी की व्यवस्था कर रहा हैं, ताकि सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

गंगोह कोतवाली में मौजूद मृत और लापता मजदूरों के परिजन व अन्य मजदूर स्रोत नागरिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें