फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांफार्मरों में लगी आग दुकानों तक पहुंची

Mon, 15 Jan 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ स्थित बाजार में लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल उठा। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। आग से दो दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह मानकमऊ में पुलिस चौकी के निकट एक ही स्थान पर लगे दो ट्रांसफार्मर में चिंगारी से आग भड़क गई। ट्रांसफार्मर से रिस रहे तेल ने तुरंत आग पकड़ ली। पहले एक ट्रांसफार्मर में आग लगी।

उसके बाद उसके साथ लगे दूसरे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। दोनों ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ धूं-धूं कर जलने लगे। ट्रांसफार्मर के पास रखा एक खोखा आग की चपेट में आकर जल उठा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जलते हुए दोनों ट्रांसफार्मर पोल से नीचे गिर पड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक एक अन्य दुकान में भी आग ने से भारी नुकसान हो गया।

लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं और कई बार चिंगारी निकलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। तार भी जर्जर हो रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। लोगों ने दुकानदारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें