फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में आग, छत से कूदीं महिला मजदूर

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव ठोकरपुर में पटाखा फैक्टरी में जनरेटर को ठीक करते वक्त शार्ट सर्किट से आग लग गई। धमाके होते देख छह महिला मजदूर छत से नीचे कूद गईं, जिससे वह घायल हो गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी हन्नी लाम्बा की ठोकरपुर में पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार दोपहर को फैक्टरी में लगा जनरेटर खराब हो गया था, जिसे ठीक कराया जा रहा था। जनरेटर को ठीक करने के बाद जैसे ही उसे स्टार्ट किया गया तो अल्टीनेटर में शार्ट सर्किट हो गया और उसमें आग लग गई। इसकी चपेट में आ कर पटाखों में धमाके होने लगे। इसी दौरान वहां चारों तरफ धुआं उठ गया। पटाखों में आग लगने से वहां काम कर रहीं खुशी पत्नी मंजीत निवासी रसूलपुर, पायल पत्नी प्रदीप, सनोली पत्नी प्रदीप, सविता पत्नी सरजीत, राखी पुत्री प्रीतम, सीमा पत्नी ऋषि निवासी कैलाशपुर ऊपर छत पर चढ़ र्गइं और वहां से नीचे खेतों में कूद गईं। इससे वे सभी चोटिल हो गईं। सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्टरी मालिक के अनुसार लगभग दो लाख रुपये के माल का नुकसान हुआ है। जनरेटर की शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। बाकी जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। घायलों में सभी खतरे से बाहर हैं।

पटाखा फैक्ट्री में आग पर काबु पाते दमकलकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

छत से कूदने के बाद नीचे पड़ी महिला मजदूर को देखती साथी मजदूर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें