फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में लगी आग, मची अफरातफरी 

Tue, 24 Apr 2018 12:00 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस, जिसमे आग लगी थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में गंगोह रूट की रोडवेज बस में अचानक आग लग जाने से भगदड़ मच गई। बस में सवार लोगों ने शीशे तोड़कर कूद कर जान बचाई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
सहारनपुर डिपो की बस सोमवार दोपहर सवारियां लेकर अंबाला रोड स्थित बस अड्डे से गंगोह जाने को निकली। बस जैसे ही मानकमऊ गांव के बीचों-बीच पहुंची, तभी बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और फिर आग की लपटें उठने लगीं।

बस में मौजूद सवारियां दरवाजे खोल कर कूदने लगीं। चालक ने जैसे ही बस रोकी, तो अगली तरफ बैठी सवारियों ने निकलने का रास्ता ना देख बस के आगे के शीशे को तोड़ दिया और बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। बाद में कुछ दुकानदारों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि शार्ट सर्किट से बस में उठी चिंगारी से थोड़ी से आग लगी थी। लेकिन चालक ने बस में उपलब्ध आग बुझाने के उपकरण से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें