फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लकड़ी के पैकेजिंग गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
कोर्ट रोड ​पर माया प्लाजा गिल कॉलोनी ​​स्थित लकड़ी पैके
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार रात कोर्ट रोड पर माया प्लाजा गिल कॉलोनी की घटना
विज्ञापन


- अग्निशमन विभाग की टीम ने दो गाड़ियों से बमुश्किल आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित माया प्लाजा में प्रथम मंजिल पर बने लकड़ी के पैकेजिंग गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लकड़ी का सामान और गिफ्ट आइटम जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की टीम ने दो गाड़ियों से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित माया प्लाजा की प्रथम मंजिल पर बाल मुकुंद राय जायसवाल का लकड़ी पैकेजिंग का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते-ही-देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। पता लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अंबाला रोड फायर स्टेशन व राकेश केमिकल चौकी पर कांवड़ ड्यूटी में लगी गाड़ियों को मौके पर भेजा। इसके बाद टीम ने गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन

गोदाम के अंदर धुंआ अधिक होने के चलते दमकलकर्मियों ने बीए सेट पहनकर अंदर प्रवेश किया। स्मोक एग्जॉस्टर के जरिये धुंआ निकाला। इसके साथ ही जलते सामान को हटाते हुए आग बुझाई। लगातार पंपिंग लगाकर एक से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में पैकेजिंग, गिफ्ट आइटम, लकड़ी के फ्रेम, कंप्रेसर मशीन आदि सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की प्रथम दृष्टया जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह समेत कोतवाली सदर बाजार पुलिस रही।

आग की चपेट में आ जातीं कई दुकानें
लकड़ी पैकेजिंग गोदाम के आसपास जूते, कपड़े की कई दुकानें हैं। गोदाम से धुआं उठने पर आसपास के दुकानदार सक्रिय हुए। इसके चलते आग पर फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया। दुकानें बंद होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कई दुकानें आग की चपेट में आ जातीं।
विज्ञापन


वर्जन
प्रथम दृष्टया गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग से कितना नुकसान हुआ है, यह गोदाम मालिक से ही पता लगेगा कि क्या-क्या सामान जला और उसकी कितनी कीमत थी।





प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

कोर्ट रोड पर माया प्लाजा गिल कॉलोनी स्थित लकड़ी पैके

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें