फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन मजदूरों की मौत पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप :
विज्ञापन

नागल। सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के निकट निर्माणाधीन पुल के पास हुए डंपर हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें, कि बुधवार रात टीन शेड में सो रहे मजदूरों पर बजरी से भरा डंपर पलट गया था। पांच मजदूर बजरी के नीचे दब गए। हादसे में तीन मजदूरों इस्तखार, शौकीन और असगर निवासीगण महमूदपुर थाना मिर्जापुर की मौत हो गई थी जबकि गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर घायल हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा है। मामले में मृतक इस्तखार के चाचा याकूब ने पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया था और चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही हादसे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें