फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का उपहास उड़ाने के आरोप में 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमानत पर आए आरोपियों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा पीड़िता का बनाया मजाक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों द्वारा जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाकर उपहास उड़ाया जा रहा है। आरोप है, कि आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के साथ ही पीड़िता को रास्ते में आते जाते तंग कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर 12 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने अरबाज व दानिश और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 29 दिसंबर 2025 की रात उसकी नाबालिग बेटी का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब पीड़िता के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अरबाज व उसके दोस्त जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर जिम करते हुए वीडियो व फोटो लगाकर उसकी बेटी का उपहास उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित कर रहे हैं। रास्ते में आते जाते समय बेटी को तंग कर रहे हैं। गवाहों को भी धमका रहे हैं कि अगर उन्होंने मुकदमे में उनके खिलाफ गवाही दी, तो जिंदा नहीं बचेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर बेहट पुलिस ने आरोपी अरबाज, राहुल, शाबान पठान, शोएब, रहीम, आसिफ, अजहर, सुहेल, उमर, उजैफ, शोएब, शायान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें