फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनन पर हरियाणा के क्रशर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 15 Feb 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। असलमपुर बरथा के पास यूपी की सीमा में यमुना नदी की जलधारा के पार हरियाणा के क्रशर मालिक 14392 घन मीटर उपखनिज आरबीएम अवैध खनन कर ले गए और खनन विभाग, तहसील प्रशासन व पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर अवैध खनन की वीडियो अपलोड होने के बाद खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने अज्ञात क्रशर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


उपखनिज आरबीएम का उपयोग स्टोन क्रशरों पर कच्चे माल के रुप में किया जाता है। गांव असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में जलधारा के पार यूपी की सीमा से हरियाणा के क्रशर मालिकों द्वारा अवैध खनन कराकर उपखनिज आरबीएम का अपने क्रशरों पर परिवहन कराया जा रहा था। अवैध खनन के इस खेल की किसी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड कर दी। इसके बाद खनन विभाग के अधिकारी तहसील से राजस्व टीम लेकर मौके पर पहुंचे। जिस जगह से अवैध खनन किया गया था, वहां मशीनों से की खोदाई से हुए तीन बड़े गड्ढे मिले। इनकी पैमाइश की गई। इनमें एक गड्ढा 1.2 गहराई तक 55994.4 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खोदा गया था। इसमें से 6719.28 घनमीटर, दूसरा गड्ढा 5389.65 वर्गमीटर का था। इसमें से 6467.58 घनमीटर व तीसरा गड्ढा 1004.51 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खोदा गया था। इसमें से 1205.412 घनमीटर आरबीएम निकाला गया है।
वाहनों के टायरों के निशान हरियाणा की तरफ जाते पाए गए। जांच में सामने आया कि यूपी क्षेत्र से कुल 14392.28 घनमीटर उपखनिज आरबीएम का अवैध खनन कर हरियाणा राज्य के स्टोन क्रशरों पर परिवहन किया गया है। इससे प्रदेश सरकार को बड़े राजस्व की हानि पहुंचाई गई है। जांच पड़ताल के बाद खनन निरीक्षक ने बेहट कोतवाली में हरियाणा के अज्ञात स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें