फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाले ठेकेदारों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाले ठेकेदारों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ अर्थदंड का चाबुक चलाया है। शहर में हो रहे छह प्रमुख कार्यों की गति धीमी होने पर दो ठेकेदारों पर 2.35 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया है। आरोप है कि इन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता बरती है। इसके साथ ही अन्य ठेकेदारों को भी कार्यों में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों शहर में बड़े पैमाने पर नाला, सड़क, सीवर और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। जगह-जगह नाले के लिए खोदाई की गई है। रेत और बजरी सड़कों पर फैली है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम की तरफ से ठेकेदारों को एक निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, मगर कुछ ठेकेदार कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। इस वजह से एक तरफ कार्य अधूरे पड़े हैं तो जगह जगह खोदाई होने और अन्य वजह से नागरिकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आला अफसरों ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इन कार्यों में बरती लापरवाही
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों के निर्माण की गति धीमी रहने पर टीएस कंस्ट्रक्टर पर 16 हजार रुपये जुर्माना लगा।
- मानकमऊ में बस अड्डे के लिए तैयार किए जा रहे बेस (आधार) की गति धीमी रहने पर टीएस कंस्ट्रक्टर पर एक लाख रुपये तथा केएफ ट्रेडर्स पर एक लाख रुपये का दंड लगा।
- जुबली पार्क में पार्किंग तैैयार करने में हुई देरी के लिए ठेकेदार पर पांच हजार रुपये तथा केएफ ट्रेडर्स पर एक अन्य कार्य में देरी के लिए पांच हजार रुपये दंड लगाया गया।
विज्ञापन

- अंबाला रोड पर सड़क निर्माण में देरी के लिए चार हजार रुपये का दंड लगा है। एक अन्य निर्माण कार्य में देरी के लिए भी केएफ ट्रेडर्स पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें