फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइलें तैयार, 11 फरवरी से शुरू होंगे बैनामे

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नई टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद ने गति पकड़ ली है। 11 फरवरी से अधिग्रहीत होने वाली भूमि के बैनामे शुरू होने की संभावना है। इस टाउनशिप के लिए 52.2 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज हो गए हैं। विकास प्राधिकरण आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए गांव चुनहैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर की 52.2 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों को अधिग्रहीत कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुना और आबादी की भूमि का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा।
यह भूमि 293 किसानों की है, इनमें से लगभग 225 किसान अपनी सहमति दे चुके हैं, अन्य किसानों के साथ सहमति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिविर लगाकर किसानों की आपत्तियों को सुना था। इसमें सड़क किनारे भूमि वाले किसानों ने मुआवजे को कम बताया। शिविर में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किसानों की शंकाओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें