फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में मारपीट, दो जूनियर डाॅक्टर घायल

Tue, 27 Feb 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में आधी रात को एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों तथा कनिष्ठ आवासी डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो जूनियर डॉक्टरों को चोटें आई हैं। एक महिला सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने भी एमबीबीएस इंटर्न पर बिना वजह दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जूनियर डॉक्टरों ने एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहे छह डॉक्टरों के विरुद्ध मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए प्राचार्य को भी लिखित में घटना से अवगत कराया है। प्राचार्य ने चार सदस्यीय चिकित्सकों की जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


रविवार देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में जमकर हंगामा हुआ। आपातकालीन विभाग में ड्यूटी दे रहे दो जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रात्रि एक बजे एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहे छह डॉक्टरों ने वहां पहुंचकर बिना वजह उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और भाग गए। सोमवार को सुबह अन्य जूनियर डॉक्टरों को रात के मामले का पता चला तो उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया। मेडिकल प्रशासन को जब इसका पता चला तो उन्होंने जूनियर डॉक्टरों को समझा बुझा कर कार्य पर लौटने के लिए राजी किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि उक्त शिकायत के साथ ही एक महिला सीनियर रेजिडेंट ने भी उन्हें बताया कि इंटर्नशिप करने वालों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया है। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने एक विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में चार सदस्यों की कमेटी गठित की है जो 48 घंटे के भीतर सारे मामले की रिपोर्ट देगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं, मेडिकल पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो चिकित्सकों ने लिखित तहरीर दी है। जब उन्होंने मेडिकल कराने के लिए कहा तो चिकित्सकों ने स्वयं मेडिकल कराने की बात कही। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें