फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन हुए पांच नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नामांकन में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर विधान सभा निर्वाचन 2017 के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन पांच लोगों ने नामांकन किया। देवबंद सीट पर दो, सहारनपुर नगर पर दो और एक नामांकन बेहट सीट के लिए हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए पांच नामांकन में दो बसपा, एक भारतीय तारक समाज पार्टी और दो निर्दलियों के पर्चे शामिल हैं। इसके अलावा दो लोगों ने अपने नामांकन का दूसरा सैट जमा कराया। अभी तक सात विधान सभाओं में 22 नामांकन हो चुके हैं। 

नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी तक चलेगी। प्रक्रिया के दूसरे दिन आठ और चौथे दिन नौ नामांकन हुए थे। पांचवें दिन मंगलवार को कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


इनमें सहारनपुर नगर सीट के लिए बसपा के मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी सीट पर शिव कुमार गुप्ता (दृष्टिहीन) ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा। देवबंद सीट के लिए बसपा के माजिद अली ने पर्चा भरा।

इसी सीट पर भारतीय तारक समाज पार्टी के राकेश वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा एक नामांकन बेहट सीट के लिए निर्दलीय के रूप में कृष्ण कुमार ने किया।

नकुड़ सीट से नामांकन कर चुके बहुजन मुक्ति पार्टी के राजीव सैनी और गंगोह सीट से नामांकन कर चुके बसपा के महीपाल सिंह माजरा ने अपने नामांकन पत्रों का दूसरा सैट जमा कराया।

अब नामांकन के लिए केवल 25 और 27 जनवरी के दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बुधवार और शुक्रवार को भारी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है। नामांकन को शांतिपूर्वक और आचार संहिता के दायरे में रहकर कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की हुई है।

कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रखने के साथ ही कलक्ट्रेट से 200 मीटर के दायरे में प्रमुुख मार्गों पर बैरीकेडिंग कर नाकेबंदी की है। चुनाव आयोग की सख्ती का असर राजनीतिक दलों पर दिख रहा है।

बेहट सीट से निर्दलीय के रूप में नामांकन करने पहुंचे आदित्य राणा के अलावा बुधवार तक नामांकन करने वाले 21 लोगों में से कोई भी दल, बल और ढोल नगाड़ों के साथ नहीं पहुंचा है।

सभी एक या दो गाड़ियों में शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचकर नामांकन कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में कहीं भी प्रचार प्रसार के लिए बैनर तक नहीं दिखाई दे रहे है। प्रशासन इसे लेकर काफी सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें