फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में बगावत शुरू

Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। पहले प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सगे भाई और अब एक और नेता ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सहारनपुर नगर सीट पर जिलाध्यक्ष को टिकट देने की मांग पुरजोर तरीके से उठ रही है। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी से कई बड़े नेता और पदाधिकारी भी बगावत कर सकते हैं। 

सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस के हिस्से में बेहट, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान की सीटें आई थीं। सहारनपुर नगर सीट को लेकर पहले दिन से विवाद है। यहां कांग्रेस मसूद अख्तर को टिकट देने की मांग पर अड़ी है तो सपा से संजय गर्ग के लिए जोर लग रहा है।
विज्ञापन


जबकि बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शशि वालिया को नगर सीट से टिकट देने की मांग कर रहे हैं। ऐसा न होने पर वह एक या दो दिन में बगावत भी कर सकते हैं। 

इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं का दावा है कि कुछ दिन पहले जब प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर सहारनपुर पहुंचे थे तो वह शशि वालिया को नगर से चुनाव लड़ाने का आश्वासन देकर गए थे और तैयारी करने को कहा था। 

इसके अलावा कांग्रेस के साद अली ने भी पार्टी से टिकट न होने पर मंगलवार को सहारनपुर देहात सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

कुछ ही दिन पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के सगे भाई सलमान मसूद नकुड़ से निर्दलीय चुुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। 
इस प्रकार लगातार पार्टी नेताओं के बगावत करने से जाहिर है कि यह लोग गठबंधन से खुश नहीं हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने जिन लोगों को टिकटों की घोषणा की है। उससे भी पार्टी कमेटी खुश नहीं है। देवबंद सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर भी पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में गठबंधन की चाल से कम से कम सहारनपुर में तो कांग्रेस का नुकसान नजर आ रहा है। प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें