फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

155 सहकारी बिक्री केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में 155 सहकारी बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारिता विभाग के 43894 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 49874 मीट्रिक टन की बिक्री सहकारी केंद्रों पर हुई है। 18 अगस्त तक 46107 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण कृषकों को किया गया जो गत वर्ष इसी अवधि में किए गए वितरण से 12702 मीट्रिक टन अधिक है। सहकारी बिक्री केंद्रों पर यूरिया, एनपीके, डीएपी उर्वरक उपलब्ध है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अशोेक कुमार ने बताया कि जनपद में सहकारी समितियों के 135 बिक्री केेंद्र, तीन सहकारी क्रय विक्रय समिति, एक सहकारी संघ, सात पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्र और छह डीसीडीएफ के केंद्र, इफ्को के दो और कृभको का एक केंद्र पर उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में यूरिया वितरण लक्ष्य 32972 मीट्रिक टन के सापेक्ष सहकारी बिक्री केन्द्रों पर 3427 मीट्रिक टन की उपलब्ध हुआ है। डीएपी का वितरण भी गत वर्ष इसी अवधि में किए गए वितरण से 4381 मीट्रिक टन अधिक है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार सहकारी बिक्री केंद्रों के माध्यम से यूरिया, एनपीके, डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें