सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में कस्बे की सांई धाम कॉलोनी में खूंखार कुत्तों के झुंड ने रविवार की रात एक भेड़ पालक के घेर में घुसकर 85 भेड़ों को नोंच-नोंचकर मार डाला। पीड़ित के अनुसार, भेड़ों की मौत से उसे करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भेड़ पालक राजेंद्र पाल का कहना है कि जाग होने पर जब वह घेर में पहुंचा तो कुत्तों ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर शोर मचाने के बाद कुत्ते दीवार फांदकर भाग गए।