फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला पहलवान हिमानी ने एकता को किया चित

Wed, 30 Jul 2025 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव शाहपुर गाड़ा में कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि। श्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। गांव शाहपुर गाड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत चल रहे राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का उद्घाटन काला उर्फ हसनदीन चौधरी हिंदूवाला ने किया। पहली कुश्ती में चिमचिम डोगरा भूटानी ने बाबा शक्तिमान को हरा जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिल्ली जामा मस्जिद के बाबर पठान का मुकाबला मोहित पहलवान गोरखपुर के बीच जिसमें बाबर पहलवान ने बाजी मारी। तीसरी कुश्ती कलियर शरीफ के बाबा मोनिश पहलवान एवं बनारस के देवा पहलवान के बीच हुई के बीच हुई जिसमें मोनिश जीते। डिप्टी पहलवान हरियाणा का मुकाबला रईस पहलवान उत्तराखंड के साथ हुआ जो बराबरी पर छूटा। महिला पहलवानों के मुकाबले में एकता पहलवान गाजियाबाद एवं हिमानी पहलवान कुरुक्षेत्र के बीच कुश्ती हुई जिसमें हिमानी जीती। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान हरियाणा कोच कविता, मंसूर चौधरी प्रधान, संजय चौधरी प्रधान रामपुर, तालिब चौधरी प्रधान, इनाम चौधरी, हाजी मंसूर, शाकिर चौधरी शाहपुर गाड़ा, सूफियान, रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें