फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को एक महिला शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जनपद में बीते 15 दिन में छह लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। मार्च 2020 से अब तक की बात करें तो कुल 32,909 संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शहर निवासी एक शिक्षिका जनपद से बाहर शादी में गई थीं। वहां से लौटने के बाद उसको कुछ तकलीफ हुई। कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की तबीयत सामान्य है, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए परिजनों की जांच कराई जाएगी। बीते 15 दिन में यह जनपद में छठा मामला है। 26 नवंबर को देवबंद के एक गांव में गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा पॉजिटिव आया था। इसके बाद छह दिसंबर को मिशन कंपाउंड निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। नौ दिसंबर को मिशन कंपाउंड निवासी व्यक्ति की पत्नी और सास की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब शिक्षिका संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें