फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का डर, लोगों ने खरीदा जरूरी सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 35 घंटे के कर्फ्यू होने का पता लगने पर लोगों में भविष्य में संपूर्ण लॉकडाउन होने का डर बैठ गया है। इसी वजह से शनिवार को बाजारों में भीड़ रही और लोगों ने राशन का जरूरी सामान खरीदा। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के दामों में तेजी आई है, बीते दस दिनों में 10 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से कर्फ्यू शनिवार रात से प्रभावी होकर सोमवार सुबह तक करीब 35 घंटे का रहेगा। शुक्रवार शाम को इसकी घोषणा होने पर शनिवार सुबह लोगों को इसका पता चला। शनिवार को बाजारों में इसका असर देखने को मिला।
शहर के मोरगंज बाजार, घेर चेंबर, हलवाई अट्टा, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, चिलकाना रोड, बेहट रोड सहित अनेक इलाकों में किराने की थोक व फुटकर दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने आटा, दाल, चीनी, चावल, घी, तेल, दालें, चाय पत्ती सहित सभी जरूरी खाद्य पदार्थ खरीदे। मोरगंज के व्यापारी गौरव जैन व प्रवीण ठकराल ने बताया कि बीते दस दिनों में खाद्य पदार्थों के दामों में तेजी आई है। दामों में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। इसके पीछे रमजान और नवरात्र सहित संपूूर्ण लॉकडाउन का डर भी वजह माना जा रहा है। क्योंकि, सामान की खपत बढ़ गई है। थोक विक्रेताओं के यहां बाहर से सामान अभी पूरी तरह नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भी रही भीड़
राशन का सामान खरीदने के लिए लोगों ने आलू के साथ ही जरूरी सब्जी की खरीदारी की है। शनिवार को चौक फव्वारा स्थित, चिलकाना रोड स्थित बड़ी मंडी और दिल्ली रोड की सब्जी मंडी में भीड़ रही। इनमें आलू और प्याज की ज्यादा बिक्री हुई है।
विज्ञापन

दामों में आया अंतर (प्रति किलोग्राम)
खाद्य पदार्थ -- 07 अप्रैल के दाम --- 17 अप्रैल के दाम (प्रति किलो)
सरसों का तेल---- 140 -------- 165
आटा -------------23 ----------25
डालडा घी -------- 125 ---------135
रिफाइंड ---------- 140 ---------150
छोले -------------90 ----------120
राजमा ----------- 100 ---------130
साबुत उड़द -------120 ---------130
हल्दी ------------110 ---------120
धनिया -----------110 ---------120
लाल मिर्च पाउडर --230 ---------250
तेज पत्ता ---------90 -----------100
काली मिर्च -------480 ----------500
छोटी हरी इलायची -2150 ---------2200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें