फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली को नगदी एवं आभूषण से भरा बैग लूटकर फायरिंग करने की झूठी सूचना देना सराफ को महंगा पड़ गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना कलसिया रोड निवासी हाजी यूनुस ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि उसकी जैन कॉलोनी में इलाही मस्जिद के पास फैंसी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर स्कूटर पर जा रहे थे। तभी चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाशों के हाथों में तमंचे एवं दो के हाथों में लोहे के पाइप थे। बदमाशों ने उनके स्कूटर पर रखा बैग जबरदस्ती छीन लिया और तमंचे से फायर किया। उन्होंने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर बदमाश उनका बैग छीनकर फायर करते हुए भाग गए। बैग में 10500 रुपये, 100 ग्राम सोने के आभूषण तथा डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे। मंडी कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर एसएसपी ने मंडी कोतवाली प्रभारी को जांच के आदेश दिए।
मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि जांच में मामला आपसी विवाद का निकला। आरोपी के परिवार की एक महिला ने देहात कोतवाली में हाजी यूनुस के परिवार पर मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर दी थी। जिसकी जानकारी मिलते ही हाजी यूनुस ने महिला के परिजनों पर लूट का आरोप लगा दिया। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में हाजी यूनुस एवं उसके पुत्र खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें