फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से टीम को विदाई देते इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोविड-19 फतेहपुर की चिकित्सीय टीम को 14 दिन की ड्यूटी खत्म होने पर रविवार की सुबह अस्पताल से विदाई दे दी गई। इसके साथ ही डॉ. अनुराग चौहान की अगुवाई वाली नई टीम ने अपना चार्ज ग्रहण कर लिया।
अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने सुबह कोविड टीम इंचार्ज डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुमित मेकनाइट, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, फार्मासिस्ट दीपक कुमार, स्टाफ नर्स रोनिका सिंह, प्रियंका नेल्सन, मधुबाला गौतम, विभा धीमान, सुरेखा देवी, वार्ड ब्वाय रजनीश कुमार, उपासक, धर्म सिंह, चरण सिंह, विनोद कुमार, बाबूराम, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, एलटी शुभम कुमार, अनुज, अनिता को विदाई दी गई। इस टीम को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भेज दिया गया है। विदाई देने वालों में डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मनीष चौधरी के साथ ही नवनीत सैनी, नीरज राणा, देवयानी, महाबीर सिंह आदि शामिल रहे।