सहारनपुर। गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने निर्जल व्रत रखा और विशेष प्रार्थना की।
शुक्रवार को घंटाघर के पास स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में ईसाई समाज के लोग जुटे। यहां फादर बैनटिक रोज और फादर केओ मैथ्यू ने कहा कि आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली (क्रॉस) पर चढ़ा दिया गया था। प्रभु यीशु के साथ दो अन्य लोगों को भी सूली पर चढ़ाया गया था। फादर केओ मैथ्यू ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति ने प्रभु यीशु से कहा कि अगर तुम परमेश्वर के पुत्र हो तो मुझे बचा लो और दूसरे व्यक्ति ने कहा कि मेरे सारे पाप माफ कर दो। इस पर प्रभु यीशु ने कहा कि आज ही तुम मेरे साथ स्वर्ग में प्रवेश करोगे।
इस दौरान रेशू दयाल ने कहा कि जब प्रभु यीशु सूली पर अपने प्राण त्यागे तो उन्हें कब्र में रखा गया। तीसरे दिन माता मरियम और अन्य लोग कब्र पर प्रार्थना करने पहुंचे तो कब्र का दरवाजा खुला था और कब्र खाली थी। इसीलिए रविवार को ईस्टर का पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है।
इस दौरान सिस्टर अगस्टीन मैरी, सिस्टर लूसी, सिस्टर जूली, अर्चना जॉय, लुईसा, एली रिचर्ड, स्टेला जीना, एवलिन मैसी, एडी रोहन, अनुभव ऐलस, एंजल, अंजना, अनुपम फ्रांसिस, सिस्टर चंद्रकला, रेणु रोज, कैथरीन, जैकब, डाक्टर लाजरस और डाक्टर रोनी आदि मौजूद रहे।