फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों को दिए जाएंगे बागवानी और सब्जियों की उत्तम खेती के टिप्स

Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि वैज्ञानिक किसानों को बागवानी और सब्जियों की उत्तम खेती के टिप्स देंगे। इसके लिए किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें किसानाें को बागवानी एवं सब्जियों की खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग एकीकृत बागवानी मिशन के तहत जनपद के किसानों को बागवानी एवं सब्जियों की उत्तम खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 16 एवं 17 नवंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कंपनी बाग स्थित सभागार में किया जाएगा। इसके तहत जनपद के प्रगतिशील बागवानों और सब्जी की खेती करने वाले किसानों के यहां भ्रमण भी कराया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को सभी प्रकार की बागवानी और शाकभाजी की खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मशरूम, स्ट्राबेरी, पॉलीहाउस में सब्जियों और फूलों की की उत्तम खेती के टिप्स भी दिए जाएंगे। साथ ही पुराने आम और लीची के बागों का जीर्णाेंद्धार की तकनीक और उसके लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें