फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद बंद होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। क्षेत्र के गांव अंबेहटाचांद स्थित समिति परिसर में बने गेहूं क्रय केन्द्र पर बोरों की कमी दर्शाकर चार दिन से गेहूं खरीद बंद है। जिसको लेकर किसानों ने मंगलवार को क्रय केंद्र पर हंगामा किया। अधिकारियों ने शाम तक बोरे उपलब्ध करा तौल चालू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे किसानों ने काफी देर तक हंगामा किया। किसान नरेन्द्र सिंह और सतेन्द्र ने बताया कि वह रात दिन यहां रह कर अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं। बताया कि हर रोज बारदाना आने का आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। इससे किसानों को खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि हर रोज यहां किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना है। हंगामा करने वालो में वेदपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, भीमसिंह, पाल फौजी आदि शामिल रहे।
उधर समिति सचिव धर्मपाल सिंह ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों से बात हो गई है। संभवत: क्रय केन्द्र पर शाम तक बोरे पहुंच जाएंगे। गेहूं खरीद शीघ्र चालू हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें