फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज लगाकर दिल्ली के लिए कूच करें किसान: नीरज

विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल से डीएम कार्यालय पर जाते भारतीय किसान यूनियन अंखड के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अखंड की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों की सरकार परवाह नहीं कर रही है। सरकार के किसी भी जिम्मेदार ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। उन्होंने 25 जनवरी को किसानों से ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। उन्होंने 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। जिलाध्यक्ष एके त्यागी ने कहा कि कृषि कानूनों के वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मोहित परमार को नगर अध्यक्ष, विजय पंवार को नगर उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह को बलियाखेड़ी का ब्लाक अध्यक्ष, राकेश चौधरी को ब्लाक उपाध्यक्ष नामित किया। जिला संयोजक भूपेंद्र चौधरी, शहजाद को जिला महासचिव, जुनैद को जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को संरक्षक घोषित किया। बैठक के बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तीनों कृषि बिलों को वापस लेने, एमएसपी की लिखित गारंटी देने, ब्याज सहित बकाया भुगतान कराने, किसानों का बिजली का बिल माफ करने, अंबाला रोड पर राजकीय मेडिकल कालेज के पास स्थित करीब 33 बीघा सरकारी जमीन पर बस अड्डा बनवाने की मांग की। अध्यक्षता पद्म सिंह और संचालन रोहित गुर्जर ने किया। इस दौरान अक्षय इस्माइलपुर, दीपक, वीर सिंह, विजय कुमार, राजीव कुमार, ओमवीर, सोमपाल स्वामी, सोमवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें