ओडीएफ प्लस में हर परिवार के पास होगा शौचालय
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में जनपद की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। इसके तहत बेस लाइन में 1216 नए परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके यहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। सरकार की मंशा है कि हर परिवार के पास अपना शौचालय हो।
जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की कवायद चल रही है। सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाने के अलावा कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। साथ ही स्वच्छता को लेकर पंचायतों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिस्पर्धा कराने की भी तैयारी की जा रही है।
तीसरे चरण में बेस लाइन सर्वे कराया गया है। जिनमें 1216 ऐसे परिवार सामने आए हैं, जिनके घर में शौचालय बनाए जाने हैं। इनमें ऐसे संयुक्त परिवार भी है। ऐसे परिवारों के सदस्यों की संख्या ज्यादा है और एक शौचालय कम पड़ रहा है। इन परिवारों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही और जल्द ही शौचालय निर्माण कार्य भी शुरू होगा।
---------
मार्च तक तरह तैयार होंगे ऐसे शौचालय, टैगिंग शुरू
ओडीएफ प्लस में 884 ग्राम पंचायतों में से 400 में सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। इनकी जियो टैगिंग चल रही है। मार्च तक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित है।
---------
बने थे 2.20 लाख शौचालय
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को सितंबर 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर आकर जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया था। तब सभी पंचायतों में 2.20 लाख शौचालय बनाए गए थे। इसके बाद दोबारा हुए बेस लाइन सर्वे में दो हजार अन्य शौचालयों का भी निर्माण हुआ।
-----------
-- विकासखंड ----- सर्वे में चिह्नित परिवार
-- बलियाखेड़ी-----------89
-- देवबंद----------------85
-- गंगोह----------------146
-- मुजफ्फराबाद--------133
-- नागल----------------98
-- नकुड़-----------------129
-- नानौता---------------71
-- पुवांरका--------------120
-- रामपुर मनिहारान----78
-- सढ़ौली कदीम---------122
-- सरसावा---------------146
------------------
बेेस लाइन सर्वे में चिह्नित किए गए परिवारों के घरों में जल्द शौचालय निर्माण कराया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
-- उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी