फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मिनी बाईपास का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बाहरी क्षेत्र में चल रहे मिनी बाईपास के निर्माण में अवरोध का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मल्हीपुर से ढमोला क्षेत्र के बीच पड़ने वाले कुछ किसानों ने मुआवजा दिलाने का काम पूरा न होने पर रोष जताया। इसके साथ ही उन्होंने मिनी बाईपास के लिए बनाए गए कच्चे रास्ते पर जेसीबी चलाकर गड्ढा खुदवा दिया और आगे के निर्माण पर रोक लगा दी। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा दिलाने का काम पूरा नहीं होगा तब तक वे निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
विज्ञापन

करीब पांच किलोमीटर के इस क्षेत्र में आने वाले किसान डॉ. फैयाज, अबरार, हुसैन और फैजान का कहना है कि मिनी बाईपास बनने के प्रस्ताव से अब तक वे काफी परेशान हैं। शासन प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि मुआवजे की पूरी प्रक्रिया समय से होगी और किसानों को परेशानी नहीं होगी। मगर मुआवजे संबंधी फाइलें अब तक सरकारी कार्यालयों में अटकी पड़ी हैं और उन्हें चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सुरेेश कुमार, विष्णु, कल्लू सहित अन्य ने कहा कि जब तक मुआवजा निर्धारण की फाइलों का निस्तारण नहीं होगा तब तक वे अपने क्षेत्र में काम को आगे नहीं बढ़ने देंगे। अफसरों की मनमानी और स्वार्थ के कारण ही तीन साल से यह काम अटका हुआ है। यदि किसानों को समय से सही मुआवजा दिला दिया जाता तो इतना समय ही नहीं लगता। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द ही समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें