फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों ने चीनी मिल परिसर में दिया धरना

Fri, 13 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सहकारी चीनी मिल प्रधान प्रबंधक की कार्यशैली का विरोध करते हुए मिल के प्रशासनिक परिसर में धरना दिया। प्रधान प्रबंधक तथा एसडीएम के समझाने पर दस घंटे बाद शाम सात बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे किसान सहकारी चीनी मिल के प्रशासनिक भवन में पहुंच कर भाकियू कार्यकर्ता परिसर में धरना देकर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष आदिल हसन और उपाध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि किसान अपनी मेहनत से फसल उगाता है तो उसको बेचने का अधिकार भी रखता है। किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां मिल प्रबंधन किस कानून के तहत पकड़ा जा रहा है इसका कोई जवाब प्रबंधन के पास नहीं है। इसी बीच किसानों को समझाने आए मुख्य गन्ना अधिकारी को भी किसानों ने लौटा दिया।
किसानों के धरने की जानकारी मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार और एसडीएम नकुड़ संगीता राघव भी चीनी मिल पहुंचे, किसानों ने साफ कहा कि किसी भी अधिकारी से कमरे में वार्ता नहीं होगी। अधिकारियों को उनके बीच ही आना होगा। देर शाम तक प्रधान प्रबंधक आरके मित्तल किसानों के बीच पहुंचे लेकिन उनके बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन सकी। किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ने की मांग कर रहे थे जिसे प्रबंधन से मानने से साफ इंकार कर दिया। बता दें कि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा सरसावा से हरियाणा जा रही गन्ने की ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सहकारी चीनी मिल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें