फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान धान की ट्राली लेकर पहुंचे तहसील

विज्ञापन
बेहट तहसील धान लेकर पहुंचे किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे दो किसान शुक्रवार को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर तहसील पहुंच गए। उनका कहना है कि उन्होंने धान बेचने के लिए करीब दो माह पूर्व पंजीकरण कराया था, लेकिन आज तक उनकी धान की फसल को क्रय केंद्र पर खरीदा नहीं गया है। यह तब है, जब एसडीएम भी केन्द्र प्रभारी को धान खरीदने के लिखित आदेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम गांव निवासी किसान सुनील कुमार व मनोज कुमार शुक्रवार को धान से लदी अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर तहसील पहुंच गए, जहां उन्होंने एसडीएम दीप्ति देव यादव को बताया कि 7 नवंबर को पंजीकरण के बावजूद क्रय केन्द्र प्रभारी उनका धान नहीं तौल रहे हैं। कभी बोरे न होने की बात कहते हैं, तो कभी कुछ और। यही स्थिति घुन्ना माटकी व अनवरपुर बरौली क्रय केन्द्रों पर है। उन्होंने एसडीएम से लिखित शिकायत की, जिस पर उन्होंने केन्द्र प्रभारी को नियमानुसार क्रय करने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी खरीद नहीं की गई। इस बारे में एसडीएम ने बताया कि उन्होंने मामला जानकारी में आने पर केन्द्र प्रभारी से बात की तो उन्होंने इन किसानों के धान का सैंपल मानक के अनुरूप न होने की बात कही, जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को अपनी मौजूदगी में एफसीआई से सैंपल कराने के निर्देश दिए है। यदि सैंपल मानक के अनुसार मिला तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें