फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिया चीनी मिल परिसर में धरना

विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गत वर्ष व चालू सत्र का गन्ना भुगतान की मांग करते हुए किसान सहकारी चीनी मिल के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। बिजली समस्याओं को लेकर भी किसानों ने अधिकारियों को अपने बीच बुलवाकर समस्याएं रखी।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष अजब सिंह व चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन चौधरी कंवर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसान संगठन नेताओं का कहना था कि चीनी मिल द्वारा गत वर्ष व चालू सत्र का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। किसानों को ब्याज सहित उक्त भुगतान देना होगा। इस मांग को लेकर चीनी मिल के मुख्य अभियंता संदीप गुप्ता व सीसीओ आरसी शर्मा को मौके पर बुलाया गया। जहां मिल अधिकारियों ने कहा कि मिल द्वारा गन्ना भुगतान को लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही फेडरेशन अधिकारियों से वार्ता कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे विद्युत निगम के एक्सईएन राजेंद्र कुमार गुप्ता को किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराने कहा कि पिछले काफी वर्षों से बनी हुई बिजली लाइन खेतों में काफी नीचे लटक रही है। कुछ गांव में निगम कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन केबल में बिजली मीटर नहीं जोड़े गए हैं, बावजूद इसके जानबूझकर किसानों को बिजली चोरी में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्सईएन ने जल्द ही जांच कराकर सही कराए जाने का आश्वासन दिया। किसान संगठन नेता जल सिंह, डा. तौसीफ ठाकुर, मुल्की सिंह, तरसेम सिंह, मेनपाल सिंह, श्याम सिंह, ब्रह्मदत्त त्यागी, बौद्ध राम शर्मा, तेलू राम, जब्बार अली, जनार्धन त्यागी, उस्मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें