फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी अवरुद्ध करने पर किसानों ने दिया स्कूल के सामने धरना

विज्ञापन
छुटमलपुर में एसओ को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पुलिया से जलनिकासी अवरुद्ध करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को डैल मोंड इंटरनेशनल स्कूल के सामने धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने एक माह में समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार सुबह दस बजे भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर की अगुवाई में किसान डैल मोंड स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान अजय पुंडीर ने कहा कि स्कूल के प्रबंधकों ने खेड़ी शिकोहपुर रास्ते की पुलिया को अवरुद्ध कर दिया है। इससेे दो दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों में बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही है। भाकियू तोमर की युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती अताउर्रहमान और अनिल राणा ने कहा कि आनलाइन शिक्षण की दशा में आधी फीस ली जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष सुनील राणा और मंडल प्रतिनिधि मिंटू राणा ने कहा कि स्कूल संचालकों द्वारा विशेष दुकान से कोर्स और ड्रेस के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है। इस पर रोक लगनी चाहिए। धरने की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष हाजी सलीम ने कहा कि फीस न आने की दशा में किसी भी बच्चे का रिजल्ट न रोका जाए।
धरने के दौरान पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को किसान नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसओ ने एक माह में समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिलाया। इस दौरान ब्लाक सचिव रामपाल सिंह, लीलू राणा, नानका ग्राम अध्यक्ष शहजाद उर्फ पप्पु, दिनेश शर्मा, सलीम जावेद, दिलशाद, राजेंद्र वर्मा, तेजपाल कश्यप, राजबीर कांबोज, ब्लाक उपाध्यक्ष जोनी राणा, राज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, स्कूल के डायरेक्टर रंजन गुप्ता ने बताया कि कुछ गलतफहमी थी जिन्हें मिल बैठ कर दूर कर लिया गया है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। अभिभावक भी विद्यालय के ही परिवार के सदस्य हैं।

छुटमलपुर में भाकियू तोमर के धरने को संबोधित करते अनिल राणा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें