फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर कब्जे.. वाहनों की अवैध पार्किंग... कहां चलें पैदल

विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना जनकपुरी के ढमोला नदी पुल के फुटपॉथ पर फल वालो द्वारा लगायी गयी फल की र? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की सड़कों पर फुटपाथ तो हैं, लेकिन उन पर अवैध कब्जे हैं। सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग भी खूब हो रही है। ऐसे में लोगों को पैदल चलने की जगह तक मयस्सर नहीं हो पा रही है। वहीं, सपा सरकार में बनाए गए साइकिल ट्रैक भी किसी काम नहीं आए और वहां पर भी अवैध कब्जे हो गए हैं। यह हाल तब है, जबकि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से यह सपना ही साबित हो रहा है। पेश है शहर में फुटपाथ की जमीन पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और साइकिल ट्रैक की दुर्दशा पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

मिट्टी में मिला दिए साइकिल ट्रैक के 80 लाख रुपये
वर्ष 2015 में समाजवादी पार्टी की सरकार में सहारनपुर में साइकिल ट्रैक बनाया जाना था। इसकी जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण को मिली थी। ट्रैक के लिए एक करोड़ 12 लाख 38 हजार 618 रुपये जारी हुए थे। ट्रैक का निर्माण 26 जुलाई 2015 तक पूरा करना था। घंटाघर चौक से अंबाला रोड फ्लाईओवर तक बनाया जाना था। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने 27 मई 2015 को काम शुरू किया था, मगर निर्माण बीच में ही छोड़ दिया गया। तीन से चार बार तिथि बढ़ाने पर भी काम शुरू नहीं हुआ और 80 लाख रुपये मिट्टी में मिल गए। ट्रैक की मौजूदा स्थिति यह है कि लोग उस पर रेहड़ी और ढेले लगा रहे हैं।
कहीं बनाया, कहीं छोड़ दिया ट्रैक
शहर में साइकिल ट्रैक अंबाला रोड पर दोनों साइड में बनना था। एसडीए ने रोड के उत्तर दिशा से काम शुरू कराया था। फायर ब्रिगेड कार्यालय से कल्पना सिनेमाघर के सामने तक ही बना, वह भी आधा-अधूरा। इसके अलावा रोड के दूसरी साइड में ट्रैक का काम शुरू तक नहीं कराया गया है। मुश्किल से 45 फीसदी काम ही ट्रैक पर हुआ है।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर कब्जे
शहर में घंटाघर से दिल्ली हसनपुर चुंगी तक स्मार्ट रोड बननी प्रस्तावित है, जबकि दो साल पूर्व इसे मॉडल रोड भी घोषित किया गया था। इस मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ हैं, मगर उन पर अवैध कब्जे हैं। फल और अन्य उत्पाद बेचने वाले अपने सामान की पेटियां यहां रखते हैं। डीआईजी आवास के पीछे से लेकर मंडलायुक्त आवास के सामने तक यही स्थिति है।
पुल के फुटपाथ पर नहीं चल पाते लोग
ढमोला नदी के पुल पर भी फुटपाथ बना है, लेकिन यहां भी लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। क्योंकि यहां भी फल और सब्जी बेचने वालों का जमावड़ा रहता है। वहीं कोर्ट रोड के अलावा कई प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही हैं। इस वजह से भी पैदल चलने वालों को जगह नहीं मिल पाती है।
स्मार्ट सिटी के तहत प्रमुख मार्गों पर कई कार्य होने हैं। स्मार्ट रोड भी बननी है, जिसके लिए अतिक्रमण हटवाया जाएगा। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

पांवधोई नदी पुल के फुटपॉथ पर फल वालो द्वारा लगायी गयी फल की रेह़डी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के थाना सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर फुटपॉथ पर लगायी दुकाने ये लोगो के पैदल चलने का स्थ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के थाना सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर फुटपॉथ पर लगायी दुकाने ये लोगो के पैदल चलने का स्थ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें