फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरियाणा गेहूं बेचने जा रहे किसानों को रोका, बेहट में कराया तौल

विज्ञापन
हरियाणा जाते समय पकड़ी गए गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल कराते अ​धिकारी। श्रोत-विभाग - फोटो : राठ के कोटबाजार में नाली के ऊपर का अतिक्रमण हटाता नगर पालिका का बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश से हरियाणा गेहूं बेचने जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गांव रायपुर में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने रोक लिया। इसके बाद टीम ने उनके 220 क्विंटल गेहूं को बेहट क्रय केंद्र पर लाकर तुलवाया।
विज्ञापन


रविवार को बेहट क्षेत्र के किसान अपना गेहूं खिदराबाद (हरियाणा) ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे। गांव रायपुर के पास पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने उनके वाहनों को रोक लिया। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि किसानों का गेहूं खरीदकर 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। हालांकि अभी तक 24 घंटे के भीतर ही भुगतान मिल रहा है।
विभाग के अधिकारियों द्वारा 130 क्विंटल गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और विगत शनिवार को पकड़ी गई 90 क्विंटल से भरी तीन पिकअप को बेहट क्रय केंद्र लाकर तुलवाया गया। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, निशांत मंडी इंस्पेक्टर, मंडी सहायक सुंदरलाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें