फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गन्ने की मिठास में मंडल के किसानों का दबदबा, विभिन्न श्रेणियों में जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के परिणाम लखनऊ स्थित गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा घोषित किए गए। इसमें मंडल के किसानों ने गन्ने की मिठास में अपने दबदबे का साबित किया है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों ने विभिन्न श्रेणियों में बेहतर उत्पादन कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गन्ना विभाग की तरफ से सात श्रेणी शीघ्र पौधा, पेड़ी, सामान्य पौधा, ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा व पेड़ी व युवा गन्ना किसान पौधा व पेड़ी में पुरस्कार दिए जाते हैं। घोषित पुरस्कारों में पेड़ी श्रेणी में मंडल के शामली जिले के ऐरटी गांव निवासी देवेंद्र ने 1998.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में सहारनपुर के बिडवी गांव निवासी सुधीर सिंह ने 1936 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, ड्रिप विधि से सिंचाई वाली पेड़ी संवर्ग में शामली के टिटौली गांव निवासी इंद्रपाल सिंह ने 1865 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं मुजफ्फरनगर के सिमथरी गांव की राजेशवती ने 1646.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह युवा गन्ना किसान पौधा में श्रेणी में मुजफ्फरनगर के रहावती गांव निवासी नितिन चौधरी ने 1690.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी श्रेणी में मुजफ्फरनगर के लछेड़ा गांव निवासी निकित कुमार ने 1368 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। युवा गन्ना किसान पेड़ी श्रेणी में शामली के वधेव गांव निवासी उज्ज्वल देशवाल ने 1507 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में शामली के ऊन गांव निवासी अमित कुमार ने 1482.50 क्विंटल और थानाभवन क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी जितेंद्र ने 1470 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


- मिलती है पुरस्कार राशि

उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि राज्य गन्ना प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले किसानों को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। प्रतियोगिता में मंडल के किसानों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें