फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने किसान, धरना जारी

Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
 लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर बाद एसडीएम रामपुर ने सिंचाई विभाग के अफसरों को मौके पर बुला किसानों की वार्ता कराई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। किसानों ने चेताया कि यदि अगले दो दिन में उनकी पानी की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे लिंक नहर को जेसीबी से उखाड़ डालेंगे। 
विज्ञापन


खेतों की सिंचाई करने के लिये लिंक नहर से पानी दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत करीब 12 गांवों के किसानों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किसान बड़गांव पंचायत घर पर धरना दे रहे हैं।

इसके मद्देनजर एसडीएम रामपुर मनिहारन डा. विभा चहल व नायब तहसीलदार भोपाल सिंह सैनी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद, एसडीओ विकास त्यागी, जूनियर इंजीनियर केपी सिंह किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से धरना खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन किसानों ने पानी मिलने के ठोस आश्वासन के बिना आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। 

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो दिन में मांग नहीं मानी तो वे लिंक नहर को जेसीबी से उखाड़ देंगे। इस मौके पर निजानंद आश्रम शेरपुर के महंत स्वामी सागर सिंधुराज, देवबंद विधायक माविया अली, आप पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया, भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर, रोहन त्यागी, नानौता ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल सिंह राणा, प्रधान संगठन के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी पप्पू उर्फ श्यामसिंह प्रधान, नानौता ब्लाक अध्यक्ष विजयन्त राणा आदि ने भी धरने पर पहुंच अपना समर्थन दिया।

धरना-प्रदर्शन में किसान विदुर त्यागी, सुशील त्यागी ,अरविंद त्यागी, राजेंद्र फौजी, प्रिंस त्यागी, रविंद्र, श्याम सिंह, धनेश त्यागी, सतपाल, कुशलपाल, सतीश भगत, विनोद, नेपाल, आमोद प्रधान, शिवकुमार सिंह, कर्णसिंह आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम डा विभा चहल का कहना है कि अगर किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें