सोमवार को सेंट थामस एकेडमी नागल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश जोशी और प्रबंधक प्रीति जोशी ने छात्र जीवन में परिश्रम, लगन और अनुशासन का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि उपर्युक्त गुणों से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इसके बाद कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आफिया, उन्नति, मन्नत, खुशी, शारिब, हरकीत कौर, उज्ज्वल, यश गुप्ता, प्रियांशु त्यागी, इशिता, युग्म, सानिध्य शर्मा, वत्सल माहेश्वरी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जनिक्सा, अन्नया राणा, रिहान, शगुन, आयशा, गगन त्यागी, मानिक, आरोही दीक्षित, श्रद्धा आर्य, रिन्नी, अलकिया, मधुर, ओम आर्य, आतिफ, गौरी, महिमा, मयंक, वंशिका, अंश माहेश्वरी, देवांशी को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के ग्रुप ए में जैनब ने 99.1 प्रतिशत, ग्रुप बी में अपूर्वा और धैर्य माहेश्वरी ने 99.2 प्रतिशत तथा ग्रुप सी में वत्सल माहेश्वरी ने 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टाप किया। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, सचिन मदान, अशोक कुमार, राहुल, मनीष, बबीता शर्मा, श्वेता राठी, दीपा टावरी, पूनम पंवार रहे।