फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव कंजौली गन्ना केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव कंजौली में गन्ना तौल सेंटर पर गन्ने की तुलाई ना होने से खफा किसानों ने नारेबाजी कर जल्द तौल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव दरियापुर के किसान भूपेंद्र पुंडीर, वीर दमन सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, शिबू, राहुल, लाभ सिंह, जगपाल आदि चीनी मिल नानौता के गांव कंजौली स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर अपना गन्ना लेकर पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि सेंटर पर तौल नहीं की गई। बताया कि सेंटर एक दिन चलता है और चार दिन बंद रहता है। गन्ने की तुलाई ना होने से किसान परेशान हैं। इस पर किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि समस्या की सूचना चीनी मिल के गन्ना अधिकारियों को देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। उधर गन्ना सेंटर लिपिक प्रवीण शर्मा का कहना है कि मिल द्वारा गन्ना न उठाए जाने के कारण गन्ने की तुलाई प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें