फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान दिवस में छाई रहीं नाला सफाई फुंके ट्रांसफार्मर और खाद की समस्याएं

Sat, 25 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में नाला सफाई और फुंके ट्रांसफार्मर की समस्याएं छाई रहीं। इसके साथ ही किसानों ने खेती में आने वाली समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस हुआ। इस दौरान किसानों ने धान की बिक्री में आ रही समस्याओं, नाला सफाई, खोदाई न होने, समिति पर उर्वरक न मिलने, पानी की शिकायत की। गांव अहाड़ी के किसान ने सरकारी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने का मामला अधिकारियों के सामने उठाया।
इसके अलावा गांव लाडवा के किसान ने नहर की समय से खुदाई और सफाई की शिकायत की। मुबारकपुर के किसान संजय सैनी ने मधुमक्खी का क्लस्टर न बनाएं जाने का मामला अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मौजूद अधिकारियों से किसान दिवस में आई समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसएसपी आशीष तिवारी और सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने 50 किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट वितरित किए। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने कहा कि बीज गोदाम पर निशुल्क सरसों बीज की मिनी किट उपलब्ध है। किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें