फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएपी खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे किसान

Fri, 27 Jun 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। डीएपी खाद पाने के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। सहकारी समितियों में पिछले 15 दिनों से किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रहा है। खुले बाजार में भी फिलहाल डीएपी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों में पंजीकृत किसानों को कृषि भूमि के रकबे के हिसाब से डीएपी खाद व यूरिया फसल के लिए दिया जा रहा है। गेंहू की कटाई के बाद किसानों द्वारा खेतों में गन्ना व धान, मक्का, ज्वार आदि की फसल लगाई है जिसके लिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता पड़ रही है लेकिन समितियों में डीएपी उपलब्ध नहीं है।
बड़गांव, जड़ौदापांड़ा, मियानगी, अंबेहटाचांद आदि सहकारी समिति में विगत 15 दिन से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। किसान अरविंद त्यागी, शालू त्यागी, सुरेन्द्र सिंह, रमेश कुमार आदि का कहना है समिति और खुले बाजार कहीं भी डीएपी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें मजबूरी में डीएपी की पूर्ति सुपर, यूरिया व पोटाश के मिश्रण से करनी पड़ रही है। उधर, जड़ौदा पांड़ा समिति के सचिव योगेश कुमार चौहान व बड़गांव समिति के सचिव राकेश शर्मा का कहना है कि जल्द ही समिति पर डीएपी की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें